Agri-Infra Fund: PM Modi launches Rs 1-lakh-crore agriculture infrastructure fund

किसानों की आय व रोजगार दोनों में होगी वृद्धि, मिलेगा 1 लाख करोड़ का लोन 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (Agri-infra fund) के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा लॉन्च किया है। कृषि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए  ऋण का विस्तार करने के उद्देश्य से सरकार ने जुलाई में एक लाख करोड़ के फंड के साथ एग्री-इंफ्रा फंड की स्थापना की अनुमति दी थी। इस फंड से कटाई के बाद फसल के बेहतर प्रबंधन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन सेंटर,प्रॉसेसिंग यूनिट जैसी सामुदायिक कृषि संपत्ति के निर्माण में मदद मिलेगी।

8.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे 17 हजार करोड़ रुपये
इस मौके पर प्रधानमंत्री ‘पीएम-किसान योजना’(PM-Kisan Yojana) के तहत 8.5 करोड़ किसानों को 17,000 करोड़ रुपये की छठी किस्त भी जारी करेंगे. देशभर के लाखों किसान, सहकारी समितियां और नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. 

इन सुविधाओं के शुरू होने से किसानों को उनकी फसल की बेहतर कीमत मिल सकेगी.इन सुविधाओं के चलते किसान अपनी फसल को स्टोर कर सकेंगे और सही कीमत मिलने पर अपने माल को बेच सकेंगे. इससे उनकी आय बढ़ेगी. फूड प्रोसेसिंग की सुविधा से किसानों को उनकी फसल की ज्यादा कीमत मिल सकेगी.

Post a Comment

0 Comments